- प्रवीण भर्गव
झांसी में पानी भरने के विवाद को लेकर ऐसिड अटैक हो गया। घटना उल्दन थाना क्षेत्र के बसार गांव की है। यहां पानी का संकट इतना गहरा गया कि हैंडपम्प पर दो पक्ष भिड़ गए। और इसी बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ऐसिड फेंक दिया। यह हमला इतना व्यापक था कि 20 लोग बुरी तरह झुलस गए। लोगों ने छत के ऊपर एसिड से हमला किया। घटना से वहां हडक़म्प मच गया। पूरे गांव में सिर्फ चीखें ही सुनाई दे रहीं थीं। झुलसे हुए लोगों की हालत देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद सभी झुलसे हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पांच हमलावरों को गिरफ्तार भी कर लिया है। झांसी एसएसपी ने इस घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी है।